कोरोना, एक अदृश्य जीव है। जो किसी को नहीं दिखता है। पर इसका प्रकोप बड़ा आसानी से दिख रहा है। इससे प्रतिदिन लाखो लोग संक्रमित होते है और हज़ारों के तादाद में मर रहे है। ये एक ऐसी बीमारी है जो संक्रमित मनुष्य के संपर्क में आने से होता है। क्या कुछ नहीं मनुष्य कर रहा है इससे बचने के लिए। अभी तक इससे राहत नहीं मिली है और नाही इसका कोई वैक्सीन बना है। कई देश जिक्र कर रहे है कि तीन चार महीने में इसका ठोस वैक्सीन बाज़ार में उपलब्ध होगा तो दूसरी तरफ WHO कह रहा कि इसका कोई वैक्सीन ही नहीं बन सकता। केवल बचाव इसका वैक्सीन है।
तो आइए कुछ जरूरी कदम का प्रण लिया जाय इसके रोकथाम के लिए जब तक इसका कोई वैक्सीन नहीं आ जाता बाज़ार में:-
1- चेहरे पर हमेशा मास्क पहने जब भी आप किसी भीड़ भाड़ वाले जगह पर जाय।
2- मास्क ही मुंह पर चढ़ा लेना काफी नहीं है उसे सही ढंग से पहनना और निकलना भी आना चाहिए।
3- कोई भी वस्तु छूने से पहले हाथ में ग्लव्स जरूर पहने। अगर ग्लव्स नहीं है तो कोई वस्तु छूने के पश्चात साबुन या सनेटाइजर से 20 sec तक हाथ जरूर साफ करें।
4- गले के ऊपरी भाग को हाथो से न छुए।
5- दो गज की दूरी बनाकर रहे।
6- खांसते या छिकते वक्त अपना नाक और मुंह हाथो या रुमाल से ढके और तुरंत बाद हाथो को 20 sec तक धोए ऊपर बताए गए बिधी के द्वारा।
7- अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु नाम का ऐप जरूर रखें।
ये आपको प्रत्येक समय अलर्ट रखेगा।
8- जो कपड़े पहन कर भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में यदि जा रहे तो उसे 12 घंटे तक कहीं बाहर रख बाद में उसे अवश्य धो दे।
9- कोई भी पैसा अगर बाहर से ला रहे तो उसे भी 12 घंटे बाहर रख कर है बाद में छुए।
कुछ कदम हमें बचा सकता है कोरोना से।